इंदौर। आप से अनुराग यादव ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशान साधते हुए कहा की प्रचार के दौरान विधानसभा 1 को नशामुक्त करने का दंभ भरा था, वह सिर्फ़ जुमला है।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनुराग यादव ने कहा की इंदौर में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार आज भी इन्ही के क्षेत्र में होता है सबसे ज्यादा पब और बार विजयनगर क्षेत्र में और यही पर सबसे ज्यादा नशे के बाद उपद्रव होते हैं .लेकिन भाजपा महासचिव 18 साल भाजपा सरकार रहने के बाद भी उनके क्षेत्र को नशा मुक्त नही करवा पाए.
जबकि महासचिव बड़े बखान करते हुए कहते है की प्रदेश का कोई भी अफसर मेरी बात को अनसुना नही कर सकता फिर भी उस क्षेत्र में इनकी बात कोई क्यों नही सुनता है.
भाजपा शासन में उमा भारती जैसी कद्दावर नेत्री भी प्रदेश को नशा मुक्त नही करवा पायी,जबकि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की दुकानें कंपोजिट शॉप करके दुगनी कर दी अब तो देशी शराब की दुकान पर विदेशी शराब और विदेशी शराब की दुकान पर देशी शराब भी उपलब्ध हे.
नर्मदा को मां मानने वाली सरकार भी नर्मदा किनारे से शराब को प्रतिबंधित नही कर पाई.अगर 18 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो कैलाश विजयवर्गीय ने नशा मुक्ति के लिए कोई प्रयास अभी तक क्यों नहीं किए.उनके बयान से ऐसा प्रतीत होता हे की भाजपा सरकार में नशा खुल्ले आम बिक रहा है और सरकार के अधीन प्रशासन इस पर अभी तक कोई सख्त कारवाही नहीं कर पाया है यह शिवराज सरकार की नाकामी भी हे.
विधान सभा 1 को नशा मुक्त कराना सिर्फ जुमले बाजी हे ये सीधे सादे लोगो की भावनाओ से खेल रहे है. और क्षेत्र के गुंडों को ही महामंडलेश्वर बताकर उनको महामंडित कर रहे हे.क्षेत्र की जनता बहुत सजग और समझदार है और वो क्षेत्र को गुंडागर्दी का क्षेत्र नहीं बनने देगी.