इंदौर। महू। 175 ग्रामीण और शहरी क्षेत्र वाले महू विधानसभा के 68 गावो में प्रचार पूर्ण करने के बाद हर दिन 10 गावो में प्रचार का लक्ष्य है. एल एल बी शिक्षा प्राप्त समाजसेवी सुनील चौधरी कोग्रामीणों से रूबरू होने पर क्षेत्र की कई समस्याओं की जानकारी प्राप्त हो रही है.उन्होंने बताया की संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली नगरी में ही मूलभूत सुविधाओं की अत्यंत कमी है,वर्तमान भाजपा सरकार के बड़े बड़े नेता और मंत्री जन्मस्थली पर आते तो है लेकिन क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं.अभी तक आयातित प्रत्याशियों में ही महू से चुनाव लड़कर जीतते है अगर स्थानीय उम्मीदवार होता तो वह क्षेत्र के विकास के बारे में सोचता,इंदौर जैसे बड़े व्यवसायिक नगर और पीथमपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के बीच होने के बाद भी महू को वो सुविधाएं नही मिली जिसका उसको अधिकार था.शिक्षा ,स्वास्थ के क्षेत्र में आज भी कोई उल्लेखनीय बड़ा स्कूल या अस्पताल नही है,स्वास्थ सुविधाओ के लिए इंदौर पर निर्भर रहना पड़ता है.रोजगार के लिए स्थानीय युवाओं को बाहर जाना पड़ता है .किसानों से सरकारी योजनाओं के नाम पर उपजाऊ जमीनों को औने पौने दामों पर लिया जा रहा हे,जबकि उपजाऊ जमीनों का कोई विकल्प नहीं हे ये योजनाएं बंजर जमीन पर भी आ सकती हे.सुनील चौधरी ने कहा की हम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे.शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार,किसानों की समस्या ,आदिवासी अंचलों का संरक्षण आदि हमारे लक्ष्य है.अगली बार हमारे जनहितैषी काम ही आपसे वोट मांगने आयेंगे . Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस चौकी निगरी थाना सरई अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त । मूँदहु आंख कहूं भूख नाहीं!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)